LOADING

Type to search

मौलाना फैज़ान रज़ा कादरी के सम्मान में भव्य इस्तक़बालिया समारोह

socal

मौलाना फैज़ान रज़ा कादरी के सम्मान में भव्य इस्तक़बालिया समारोह

Share

मिस्र में उच्च शिक्षा के लिए दी शुभकामनाएं
उदयपुर, 19 जुलाई:
शहर के सवीना स्थित रोशन नगर में शनिवार रात मौलाना फैज़ान रज़ा कादरी फैज़ी के क़ारी-मौलाना (फ़ाज़िल) बनने तथा विश्व प्रसिद्ध मिस्र की जामिया अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के लिए चयनित होने पर भव्य इस्तक़बालिया समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उलेमा-ए-किराम, हाफ़िज़, शायर एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मोहसिन हैदर ने बताया कि मुख्य अतिथि बरेली शरीफ़ से पधारे मुफ़्ती इंतज़ार कादरी ने कहा कि शिक्षा समाज की तरक्की का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से दीनी और दुनियावी दोनों प्रकार की शिक्षा ग्रहण कर समाज व राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।
समारोह में वापी (गुजरात) से मुफ़्ती आरिफ़ रज़ा कादरी, शायर-ए-इस्लाम आरिफ़ ज़ियाई, क़ारी उस्मान हारूनी, मुफ़्ती अली हुसैन रिज़वी, मौलाना ज़ुलक़रनैन, मौलाना अज़मत अली, मौलाना फ़ैयाज़, मौलाना आज़म, मौलाना नफ़ीस, मौलाना अब्दुल अशरफ़, मौलाना आलम, मौलाना अब्दुल माजिद, मौलाना महबूबुर्रहमान, हाफ़िज़ अंसार सहित अनेक उलेमा मौजूद रहे।
रविवार को मुस्लिम सेविंग सोसायटी ने भी मौलाना फैज़ान रज़ा कादरी फैज़ी तथा हुज़ूर ताजुश्शरीअह के ख़लीफ़ा मुफ़्ती शाकिरुल कादरी फैज़ी का सम्मान किया। वहीं चमनपुरा स्थित दरगाह जलाल शाह बाबा पर मौलाना अरशद रज़ा, कमेटी पदाधिकारियों एवं अकीदतमंदों की मौजूदगी में उनका इस्तक़बाल किया गया तथा चादर और फूल पेश कर दुआएं की गईं। समारोह भाईचारे, शिक्षा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *