LOADING

Type to search

श्री उत्तम सेवा धाम में 28-29 जुलाई को भव्य गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव,तैयारियां प्रारंभ, आध्यात्मिक पदयात्रा का भी होगा शुभारंभ

Rajasthan

श्री उत्तम सेवा धाम में 28-29 जुलाई को भव्य गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव,तैयारियां प्रारंभ, आध्यात्मिक पदयात्रा का भी होगा शुभारंभ

Share

बांसवाड़ा, 19 जुलाई: शहर के उदयपुर रोड स्थित श्री उत्तम सेवा धाम, जानामेड़ी आश्रम में परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री ईश्वरानंद श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के आशीर्वाद से गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव-2026 का आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आश्रम में तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।
आचार्य पं. दिव्य भारत पंड्या एवं गुरु भक्त मंडल बांसवाड़ा के संरक्षक महेश उपाध्याय ने बताया कि 28 जुलाई प्रातः 9:00 बजे विश्व कल्याण के निमित्त आश्रम में चल रहे अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद गुरु पादुका का मंगल प्रवेश, पादुका पूजन, आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
माही से महाकाल पदयात्रा का होगा शुभारंभ
आयोजन समिति के निखिलेश त्रिवेदी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव की सद्प्रेरणा से विगत दस वर्षों से आयोजित हो रही ‘माही से महाकाल, उज्जैन’ आध्यात्मिक पदयात्रा का शुभारंभ भी 28 जुलाई को आश्रम से किया जाएगा। श्रद्धालुओं का जत्था उज्जैन के लिए रवाना होगा।
इसी दिन सुबह 10 बजे उत्तम महिला सेवा समिति की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड पारायण पाठ का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीराम के गुणगान का श्रवण करेंगे।
गुरु पूर्णिमा पर यह होंगे आयोजन
29 जुलाई (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा के मुख्य आयोजन के तहत प्रातः 10:30 बजे गुरु पादुका पूजन तथा दोपहर 12:30 बजे से विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सहित देशभर के श्रद्धालुओं से परिवार सहित श्री उत्तम सेवा धाम पहुँचकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता करने और धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *