LOADING

Type to search

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश, पर्स लूट का भी 36 घंटे में खुलासा

crime

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश, पर्स लूट का भी 36 घंटे में खुलासा

Share

गुजरात के दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक से देते थे वारदात; सूरजपोल थाना पुलिस ने महिला से पर्स छीनने वाले आरोपी और दो बाल अपचारियों को भी दबोचा
उदयपुर, 20 जुलाई:
उदयपुर पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग और पर्स लूट की वारदातों पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। हिरणमगरी थाना पुलिस ने गुजरात के अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह के दो शातिर आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार किया, जबकि सूरजपोल थाना पुलिस ने स्कूटी सवार महिला से पर्स छीनने की घटना का मात्र 36 घंटे में खुलासा कर एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया। पुलिस ने लूटा गया पर्स, चांदी की पायजेब, एटीएम कार्ड तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।
चोरी की बाइक से देते थे वारदात
एसपी डॉ. अमृता दुहान के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से गुजरात निवासी भौमिक उर्फ लाला (42) और जितेंद्र कुमार (41) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी गुजरात से बाइक चोरी कर राजस्थान में तथा राजस्थान से बाइक चोरी कर गुजरात में चेन स्नैचिंग करते थे, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। दोनों के खिलाफ गुजरात और राजस्थान में हत्या, चोरी, धोखाधड़ी, लूट और चेन स्नैचिंग सहित करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
36 घंटे में पर्स लूट का खुलासा
सूरजपोल थाना पुलिस ने महिला से पर्स छीनने की वारदात का तेजी से खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया। पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर बाइक जब्त कर ली है। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *