LOADING

Type to search

शत—प्रतिशत ओबीसी की जनगणना नहीं होने से ओबीसी समाज को लाभ मिलना मुश्किल- दिनेश माली

socal

शत—प्रतिशत ओबीसी की जनगणना नहीं होने से ओबीसी समाज को लाभ मिलना मुश्किल- दिनेश माली

Share


उदयपुर, 20 जुलाई: पंचायत राज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में ओबीसी समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य सरकार ओबीसी की जनगणना 10 जुलाई से 22 जुलाई तक करवा रही है परंतु कई जगह प्रगणक रुचि लेकर कार्य करते हैं नजर नहीं आ रहे हैं। स
र्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली ने बताया कि उदयपुर संभाग में 60% प्रगणक ने कार्य प्रारंभ ही नहीं किया है। कुछ प्रगणक कह रहे हैं की ऑनलाइन ऐप नहीं चल रहा है। जिसमें तकनीकी त्रुटि के कारण जनगणना में दिक्कत आ रही है ,कुछ प्रगणक घर बैठकर या फोन से जानकारी एकत्र कर जनगणना कर रहे हैं। जिससे शत प्रतिशत ओबीसी जनगणना होना मुश्किल नजर आ रहा है। सर्व ओबीसी महा पंचायत ट्रस्ट उदयपुर के पदाधिकारीयों ने संभागीय आयुक्त केवल प्रज्ञा रमानी को ज्ञापन देकर ओबीसी जनगणना में हो रही लापरवाही के बारे में अवगत कराया। उन्होंने निवेदन किया गया कि उदयपुर संभाग के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़, राजसमंद, सलूंबर व उदयपुर जिलाधीश की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित करें कि ओबीसी जनगणना का सुपरविजन प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे वास्तविक जनगणना के आंकड़े सरकार तक पहुंच सके।
संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देने सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ 19 ओबीसी समाज के अध्यक्षों एवं पदाधिकारीयों सहित संस्थापक दिनेश माली ,महामंत्री सूर्य प्रकाश सुहालका, उपाध्यक्ष पीएस पटेल, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण सुहालका, राव समाज अध्यक्ष किशन राव, संरक्षक हीरालाल राव, रेवा शंकर माली, योगेश कुमावत, हरीश लोहार, रमिला लोहार, प्रदेश महिला अध्यक्ष मनीबेन पटेल, कोषाध्यक्ष गंगा देवी माली, सचिव मंजू सुथार, उपाध्यक्ष पूजा ट्रेलर, राम गुर्जर, अशोक मेवाड़ा, उदयलाल वेद, भैरूलाल भोई सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *