LOADING

Type to search

मानसून की बेरुखी से किसान चिंतित, बारिश का इंतजार

Rajasthan

मानसून की बेरुखी से किसान चिंतित, बारिश का इंतजार

Share

भादसोड़ा, 20 जुलाई: क्षेत्र में मानसून की बारिश के ब्रेक के बाद किसानों ने खरीफ फसलों की निराई-गुड़ाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। बारिश का दौर थम जाने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खेतों में खड़ी फसलों को इस समय अच्छी बढ़वार के लिए पर्याप्त वर्षा की आवश्यकता है, लेकिन मानसून की बेरुखी ने काश्तकारों को चिंतित कर दिया है। भादसोड़ा निवासी किसान मोहन लाल सुथार ने बताया कि शुरुआती बारिश से फसलों की बुवाई हो गई थी। बीच में बारिश का दौर थमने से किसानों ने समय पर खेती के आवश्यक कार्य पूरे कर लिए, लेकिन अब बारिश नहीं होने से खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है। यदि शीघ्र अच्छी बारिश नहीं हुई तो सोयाबीन, मक्का, उड़द, मूंगफली सहित खरीफ की अन्य फसलों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है।
युवा किसान राधे सुथार का कहना है कि वर्तमान समय में एक-दो अच्छी बारिश फसलों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान प्रतिदिन आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और मानसून के पुनः सक्रिय होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *