LOADING

Type to search

आदिवासी विद्यार्थियों ने सपनों को दी नई उड़ान

Local

आदिवासी विद्यार्थियों ने सपनों को दी नई उड़ान

Share


उदयपुर, 20 जुलाई: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखावली के आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी गमेती समाज के 15 विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षा और नए अनुभवों की अनूठी दुनिया देखी। राउंड टेबल 253 संस्था के “कल्पना की उड़ान” कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जयपुर ले जाया गया, जहां उन्होंने राजस्थान विधानसभा, प्लेनेटेरियम और विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया। इस यात्रा का सबसे यादगार पल तब रहा जब अधिकांश विद्यार्थियों ने पहली बार हवाई जहाज में सफर किया। प्रधानाचार्य डॉ. मंजुलता परिहार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक सोच और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देना है। भ्रमण के दौरान प्रयोगशाला सहायक राकेश पालीवाल भी विद्यार्थियों के साथ रहे और उनका मार्गदर्शन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *