LOADING

Type to search

साईं की कबड्डी अकादमी में देवनारायण का चयन

Sports

साईं की कबड्डी अकादमी में देवनारायण का चयन

Share


उदयपुर, 20 जुलाई: उदयपुर के युवा राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी देवनारायण गुर्जर का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं), गांधीनगर की अंडर-18 विशेष कबड्डी प्रशिक्षण अकादमी के लिए हुआ है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि देशभर से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया था, जिनमें से केवल 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। राइट कॉर्नर पोजीशन के खिलाड़ी देवनारायण अगले दो वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण अवधि में आवास और भोजन की व्यवस्था साईं द्वारा की जाएगी। चयन पर जिला कबड्डी संघ, जिला ओलंपिक संघ तथा खेल अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षण उनके खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और भविष्य में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा प्रो कबड्डी लीग में शानदार प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *