सतीश जैन को मिला रोटरी इंटरनेशनल का सर्वोच्च सेवा सम्मान
Share
उदयपुर, 22 जुलाई: रोटरी क्लब उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष सतीश जैन को रोटरी इंटरनेशनल के प्रतिष्ठित ‘एवेन्यूज़ ऑफ सर्विस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। क्लब के पूर्वाध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि यह सम्मान समाज और रोटरी के प्रति उत्कृष्ट, निस्वार्थ एवं प्रेरणादायक सेवा कार्यों के लिए दिया जाता है। यह किसी पद के आधार पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के सेवा कार्य, नेतृत्व क्षमता और समाजहित में दिए गए योगदान का मूल्यांकन कर प्रदान किया जाता है। रोटरी इंटरनेशनल के नियमों के अनुसार यह सम्मान किसी रोटेरियन को उसके पूरे जीवनकाल में केवल एक बार ही दिया जाता है। इसे रोटरी के मूल मंत्र ‘सर्विस अबॉव सेल्फ’ की सर्वोच्च अभिव्यक्ति माना जाता है।
