पीआईएम एमबीए-2001 बैच का सिल्वर जुबली मिलन समारोह संपन्न
Share
उदयपुर, 22 जुलाई: पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (PIM) के वर्ष 2001 एमबीए बैच का दो दिवसीय सिल्वर जुबली रीयूनियन द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में लंदन, दुबई, कुवैत सहित भारत के विभिन्न शहरों से 25 पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आयोजन के दौरान टीम गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने 25 वर्ष पुराने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट मनीष डाड ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पुराने साथियों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और मजबूत करना था। आयोजन में आईआईएम उदयपुर की प्रोफेसर डॉ. ऋचा जैन, जितेंद्र बोरड़िया, स्मृति पानेरी सहित स्थानीय पूर्व विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।
