LOADING

Type to search

रिंग रोड समेत सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग

Local

रिंग रोड समेत सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग

Share

चित्तौड़गढ़, 23 जुलाई: चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रिंग रोड सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने चित्तौड़गढ़ रिंग रोड को शहर की वर्षों पुरानी आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे कोटा रोड और भीलवाड़ा रोड सीधे जुड़ेंगे तथा शहर में भारी वाहनों का दबाव और जाम कम होगा। सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अंडरपास, ओवरब्रिज, सर्विस रोड और सड़क सुरक्षा कार्यों को भी मंजूरी देने का आग्रह किया। साथ ही प्रतापगढ़ बाईपास और भटेवर-मावली-नाथद्वारा-चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग-162ई के शीघ्र लोकार्पण की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सभी प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सांसद जोशी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और मेवाड़ में यातायात, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *