LOADING

Type to search

हाईवे किनारे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Local

हाईवे किनारे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Share

खेरवाड़ा, 23 जुलाई (फूलशंकर डामोर): सलूंबर जिले के सराड़ा तहसील स्थित परसाद में नेशनल हाईवे-48 के 40 मीटर परिसीमन क्षेत्र में बने अवैध केबिन और दुकानों को प्रशासन ने हटाने की कार्रवाई की। हाईवे अथॉरिटी द्वारा मुआवजा मिलने के बावजूद कब्जे नहीं हटाने पर एसडीएम बिंदु माला, तहसीलदार रमेश ननोमा और आईआरबी अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों और दुकानदारों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि गरीबों की दुकानों को हटाया जा रहा है। मौके पर सेमारी और परसाद थाना पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कराई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *