LOADING

Type to search

उधार गुटखा नहीं मिला तो दुकान पर हमला, सुबह फिर घेरकर पीटा

crime

उधार गुटखा नहीं मिला तो दुकान पर हमला, सुबह फिर घेरकर पीटा

Share

खेरवाड़ा, 23 जुलाई (फूलशंकर डामोर): ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कागदर कंदारा फला में उधार बीड़ी-गुटखा नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार वकसी और कावा राम उर्फ मगन ने दुकानदार हीरालाल से उधार सामान मांगा। मना करने पर दोनों ने मारपीट कर गल्ले से करीब 600 रुपए और गुटखे के पैकेट लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर पथराव भी किया। देर रात पुलिस पहुंचने पर आरोपी भाग निकले, लेकिन गुरुवार सुबह हाईवे पर पहले से घात लगाए बैठे महिला-पुरुषों के समूह ने हीरालाल पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *