LOADING

Type to search

जल संरक्षण के संस्कार से बने ‘जल मॉनिटर’

socal

जल संरक्षण के संस्कार से बने ‘जल मॉनिटर’

Share

उदयपुर, 23 जुलाई: पंडित खेमराज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आयड़ में जल मित्र डॉ. पी.सी. जैन ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि बचपन में मिले संस्कार जीवनभर काम आते हैं। उन्होंने श्री हस्तीमल बाफना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का संचालन समझाया और चयनित जल मॉनिटरों को इसे संचालित करने का प्रशिक्षण दिया। वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से जल मॉनिटरों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई तथा “आज नहीं तो कल जाएगा, जल बिन जीवन जल जाएगा” गीत भी गाया गया। विद्यार्थियों को नारियल के छिलकों से पौधों में नमी बनाए रखने और राख-नींबू से बने पर्यावरण अनुकूल बर्तन साफ करने वाले साबुन के उपयोग की जानकारी दी गई। बाद में जल मॉनिटरों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में साथियों को जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मंजू पोकरना, प्रभारी अनीता दुदानी सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *