LOADING

Type to search

हिस्ट्रीशीटर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

crime

हिस्ट्रीशीटर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

Share

23 मामलों के आरोपी की तलाश में जंगल तक पहुंची पुलिस, भाई और साले संग फरार
उदयपुर, 23 जुलाई:
उदयपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत बेकरिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सिंगाराम गरासिया और उसके भाई के वन भूमि पर बने अवैध निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी अपने भाई और साले के साथ फरार हो गया। पुलिस ने गांव और जंगल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक तीनों हाथ नहीं लगे।
कोटड़ा डीएसपी डूंगर सिंह चुंडावत के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने डांग का हेराल कला गांव में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर सिंगाराम गरासिया पर लूट, चोरी, डकैती, मारपीट और हत्या के प्रयास सहित करीब 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
कार्रवाई के दौरान वन विभाग की जमीन पर बने दोनों निर्माणाधीन पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आसपास के कई घरों और जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर देवला तहसीलदार कुकवा राम, बेकरिया थानाधिकारी रामअवतार मीणा, सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत, पानरवा थानाधिकारी शब्बीर खान, मांडवा थानाधिकारी मुगलाराम सहित कई थानों का जाब्ता और पुलिस लाइन का अतिरिक्त बल मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *