LOADING

Type to search

एमबी अस्पताल में शुरू हुई 24 घंटे की प्रसव हेल्प डेस्क

Health

एमबी अस्पताल में शुरू हुई 24 घंटे की प्रसव हेल्प डेस्क

Share

‘प्रसव सखी’ करेगी गर्भवतियों की मदद, हाई रिस्क मामलों को मिलेगी प्राथमिकता
उदयपुर, 24 जुलाई :
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में त्वरित, सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उदयपुर के राजकीय महाराणा भोपाल चिकित्सालय परिसर स्थित पन्नाधाय जनाना चिकित्सालय में 24×7 प्रसव हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने से लेकर प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल तक समन्वित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि हेल्प डेस्क पर चौबीसों घंटे ‘प्रसव सखी’ तैनात रहेगी। वह गर्भवती महिलाओं का स्वागत करने, पंजीयन, आवश्यक जांच, उपचार तथा संबंधित वार्ड तक पहुंचाने में सहयोग करेगी। साथ ही प्रसव पूर्व, प्रसव और प्रसवोत्तर सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगी।
पन्नाधाय जनाना चिकित्सालय के नर्सिंग अधिकारियों को अतिरिक्त रूप से प्रसव सखी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की प्राथमिकता से पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि इस व्यवस्था से हाई रिस्क गर्भवतियों का समय पर उपचार सुनिश्चित होगा और सुरक्षित मातृत्व अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *