एमएमपीएस में सजा हेरिटेज क्लब समारोह
Share
उदयपुर: महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल (एमएमपीएस), द सिटी पैलेस में इंटेक हेरिटेज क्लब का वार्षिक अलंकरण समारोह ‘सेलिब्रेटिंग डाइवर्सिटी’ थीम पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि गौरव सिंघवी (सह संयोजक, इंटेक उदयपुर चैप्टर) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई। समारोह में महीप भटनागर, अर्जुन पंचोली, डॉली मोगरे, ओशिन शर्मा, लोकेश गांधी, विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा और प्रधानाध्यापिका राखी त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रुद्राक्षी शक्तावत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि समूह गीत, श्लोक पाठ, कविता और कृष्ण रास की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। जेमिनी पूर्बिया को क्लब अध्यक्ष तथा अशर हुसैन, लविशा सेन, हिमाक्षी पारख और रुद्राक्षी शक्तावत को कार्यकारी अधिकारी चुना गया। विद्यालय के इंटेक हेरिटेज क्लब को देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज क्लब चुने जाने पर प्रशस्ति-पत्र और ₹3000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं हर्षी पारख और आराध्या सिंह को ‘बेस्ट हेरिटेज क्लब स्टूडेंट’ सम्मान से नवाजा गया।
