LOADING

Type to search

राजस्थान विद्यापीठ 2037 तक 30 हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य बनाएगा

education

राजस्थान विद्यापीठ 2037 तक 30 हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य बनाएगा

Share

रिसर्च बोर्ड व एकेडमिक काउंसिल की बैठक में नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी, तीनों परिसर होंगे प्लास्टिक मुक्त
उदयपुर:
राजस्थान विद्यापीठ की रिसर्च बोर्ड एवं एकेडमिक काउंसिल की बैठक शनिवार को कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक में होम्योपैथी, योग, डी-फार्मा, एजुकेशन, प्रबंधन अध्ययन, आईटी सहित विभिन्न संकायों में नए पाठ्यक्रम, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने को मंजूरी दी गई। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि वर्ष 2037 में विद्यापीठ शताब्दी वर्ष मनाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए 30 हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य तय कर अभी से रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने तीनों परिसरों को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त और ग्रीन कैंपस बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि संस्थान में प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। साथ ही वार्षिक शैक्षणिक, परीक्षा, प्रवेश एवं शोध कैलेंडर तैयार करने, भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रमों से जोड़ने तथा रिसर्च व प्रकाशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रमों और आईक्यूएसी के सुझावों पर भी निर्णय लिए गए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *