कन्हैया लाल पूर्बीया बने एसएसएच कार्डियोलॉजी विभाग के प्रभारी
Share
उदयपुर: सैटेलाइट हॉस्पिटल (एसएसएच) में लंबे समय से रिक्त कार्डियोलॉजी विभाग के प्रभारी पद पर वरिष्ठता के आधार पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कन्हैया लाल पूर्बीया की नियुक्ति की गई है। अधीक्षक डॉ. विपिन माथुर ने नियुक्ति आदेश जारी किए। इस पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर इकाई ने अधीक्षक का आभार जताया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने कहा कि पूर्बीया कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुभवी अधिकारी हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों और ऑपरेशन थिएटर में प्रभारी के रूप में प्रभावी सेवाएं दी हैं। उन्हें विश्वास है कि नई जिम्मेदारी में वे कार्डियोलॉजी विभाग की आपातकालीन व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाएंगे। वहीं, कन्हैया लाल पूर्बीया ने कहा कि वे अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
