LOADING

Type to search

उदयपुर में आज ‘वैदिक राष्ट्रवाद-एक विमर्श’, स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती देंगे व्याख्यान

Local

उदयपुर में आज ‘वैदिक राष्ट्रवाद-एक विमर्श’, स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती देंगे व्याख्यान

Share

नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र में स्मृति दिवस पर होगा आयोजन, सांसद स्वामी सुमेधानंद सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
उदयपुर, 25 जुलाई:
प्रसिद्ध वैदिक विद्वान एवं वक्ता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती रविवार को उदयपुर में आयोजित “वैदिक राष्ट्रवाद-एक विमर्श” कार्यक्रम में विशिष्ट व्याख्यान देंगे। श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास की ओर से यह आयोजन संस्थापक अध्यक्ष पूज्य स्वामी तत्त्वबोध जी सरस्वती के स्मृति दिवस पर नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र के माता लीलावन्ती सभागार में शाम 4:30 से 8 बजे तक होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज भीलवाड़ा के प्रधान विजय शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा एवं राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी उपस्थित रहेंगी।
आयोजन में यज्ञ, भजन, उपदेश तथा अतिथियों के संबोधन होंगे। मुख्य व्याख्यान में स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती “वैदिक राष्ट्रवाद” की अवधारणा और उसके समकालीन महत्व पर अपने विचार रखेंगे। न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा आर्य समाज के सदस्यों के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *