LOADING

Type to search

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

education

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share

उदयपुर, 27 जुलाई: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सब लेफ्टिनेंट (डॉ.) विनोद कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर के किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता शप्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
व्यवसाय प्रशासन विभाग के इंचार्ज हेड डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के सैनिकों के संघर्ष और सेवा की वजह से ही देश सुरक्षित है अतः हमें सदैव उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति पर आधारित कविता, भाषण जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में डॉ. आशा शर्मा, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. पारुल दशोरा एवं डॉ. पुष्पराज मीणा सहित अनेक शिक्षकों शोधार्थियों विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *