LOADING

Type to search

डॉ. भीमराज पटेल सदस्य मनोनीत

education

डॉ. भीमराज पटेल सदस्य मनोनीत

Share

अंतर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड, भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के
उदयपुर, 27 जुलाई:
भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2026-27 के लिए अंतर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सदस्य के रूप डॉ. भीमराज पटेल को मनोनीत किया गया है।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर्गत विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के लिए यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि पूरे उदयपुर से खेल के क्षेत्र में से एकमात्र डॉ. भीमराज पटेल को भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के द्वारा सत्र 2026-27 के लिए अंतर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ. भीमराज पटेल अंतर विश्वविद्यालयी खेल बोर्ड की बैठकों और गतिविधियों में भाग लेगें और भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ के ढांचे के भीतर विश्वविद्यालय खेलों की उन्नति और प्रोत्साहन में योगदान देंगे।
इससे पहले भी डॉ. भीमराज पटेल को 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा जुडो प्रतियोगिता के लिए समन्वयक बनाया गया था और वर्ष 2022-23 में पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली का पर्यवेक्षक बनाया गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोविन्द गुरू ट्राईबल यूनिवर्सिटी, बांसवाड़ा में किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *