महर्षि वेदव्यास जयंती एवं गुरुपूर्णिमा महोत्सव आज
Share
उदयपुर, 27 जुलाई: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय द्वारा महर्षि वेदव्यास जयंती एवं गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन मंगलवार को प्रातः 11 बजे विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती अतिथिगृह स्थित बप्पारावल सभागार में होगा। कार्यक्रम का विषय “गुरुजन-वंदन एवं विचार गोष्ठी: महर्षि वेदव्यास एवं भारत-भारती” रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो कैलाश डागा होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो नीरज शर्मा करेंगे।
सहायक अधिष्ठाता-छात्र कल्याण डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर कई पूर्व कुलगुरु, विद्वान एवम गुरुजन मौजूद रहेंगे जिसमें प्रो भगवती प्रकाश शर्मा, प्रो कैलाश सोडानी, प्रो इंद्रवर्द्धन त्रिवेदी, प्रो उमाशंकर शर्मा,प्रो दरियाव सिंह चुंड़ावत, प्रो परमेन्द्र दशोरा, प्रो नरेंद्र सिंह राठौड़,, प्रो एम. एल. कालरा तथा प्रो बद्रीलाल चौधरी शामिल हैं। विद्यार्थियों द्वारा सभी गुरुजनों का अभिनंदन किया जाएगा।
