LOADING

Type to search

पीएमकेवीवाई 4.0 में 35 लाख से ज्यादा आवेदन, एआई और ड्रोन प्रशिक्षण पर सरकार का फोकस

political

पीएमकेवीवाई 4.0 में 35 लाख से ज्यादा आवेदन, एआई और ड्रोन प्रशिक्षण पर सरकार का फोकस

Share

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के सवाल पर केंद्र सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
उदयपुर, 27 जुलाई:
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत देशभर में 35 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। योजना के तहत युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकों में मुफ्त प्रशिक्षण एवं प्रमाणन दिया जा रहा है। यह जानकारी लोकसभा में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रश्न के जवाब में केंद्र सरकार ने दी।
केंद्र सरकार ने बताया कि स्किल इंडिया डिजिटल हब के माध्यम से प्रशिक्षण, मूल्यांकन, प्रमाणन, रोजगार और उद्यमिता सेवाओं को एक मंच पर जोड़ा गया है। आंकड़ों के अनुसार पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत 35.17 लाख से अधिक, एनएपीएस में 52.98 लाख और एआई रेडीनेस कार्यक्रम में करीब 4.96 लाख शिक्षार्थी पंजीकृत हैं।
सरकार एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी उभरती तकनीकों में कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *