LOADING

Type to search

पारस हेल्थ ने कैंसर उपचार के लिए मजबूत किया मल्टी-डिसिप्लिनरी ऑन्कोलॉजी विभाग

Health

पारस हेल्थ ने कैंसर उपचार के लिए मजबूत किया मल्टी-डिसिप्लिनरी ऑन्कोलॉजी विभाग

Share

उदयपुर, 27 जुलाई: कैंसर के मरीजों को समग्र और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में पारस हेल्थ उदयपुर ने अपने मल्टी-डिसिप्लिनरी ऑन्कोलॉजी विभाग को और मजबूत करने की घोषणा की है। अस्पताल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी को एकीकृत कर मरीजों को एक ही स्थान पर व्यापक कैंसर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्रत्येक मरीज की बीमारी की स्टेज, प्रकार और जटिलता के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करती है। विभाग में कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, एडवांस्ड सर्जरी, प्रिसिजन रेडिएशन और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि समय पर जांच और शुरुआती चरण में उपचार से कैंसर मरीजों के जीवित रहने की संभावना और जीवन गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। अस्पताल का उद्देश्य दक्षिणी राजस्थान के मरीजों को उनके घर के पास ही उन्नत कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बाहर बड़े शहरों में इलाज का आर्थिक बोझ कम हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *