LOADING

Type to search

बस की सीटों के नीचे बना रखे थे गुप्त बॉक्स, 140 पेटी बीयर के साथ दो गिरफ्तार

crime

बस की सीटों के नीचे बना रखे थे गुप्त बॉक्स, 140 पेटी बीयर के साथ दो गिरफ्तार

Share

भीलवाड़ा से सूरत जा रही निजी बस से अवैध शराब बरामद, चालक और खलासी नहीं दिखा सके दस्तावेज
राजसमंद, 27 जुलाई:
श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी यात्री बस से 140 पेटी अंग्रेजी बीयर बरामद की है। खास बात यह रही कि शराब को बस की पिछली सीटों के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्सों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर बस भी जब्त कर ली है।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही निजी बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीटों के नीचे विशेष रूप से तैयार किए गए बॉक्स मिले, जिनमें 140 पेटी अंग्रेजी बीयर रखी हुई थी।
पुलिस ने जब चालक और खलासी से शराब परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो वे कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भेरूलाल और राजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *