उत्कृष्ट सेवाओं पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर डामोर सम्मानित
Share
एमबी हॉस्पिटल में वार्ड प्रभारियों ने किया अभिनंदन
उदयपुर, 30 जुलाई: एमबी हॉस्पिटल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बसंती डामोर का उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं, समर्पित कार्यशैली और मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार के लिए सम्मान किया गया। वार्ड प्रभारियों ने उन्हें माला पहनाकर, उपरणा व शॉल ओढ़ाकर श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य नर्सिंग अधीक्षक बीना चौधरी रहे। इस अवसर पर जितेंद्र भटनागर, सीपी सिसोदिया, विश्वेश्वर त्रिवेदी सहित अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संचालन पुष्कर वीरवार ने किया। कार्यक्रम में हेमंत आमेटा, नारायण सिंह राठौड़, नरेश पूर्बिया, मोहनलाल सालवी सहित सभी वार्डों के प्रभारी उपस्थित रहे।

