LOADING

Type to search

वरिष्ठजनों ने दिया हरियाली का संदेश, कपड़े की थैली अपनाने का लिया संकल्प

socal

वरिष्ठजनों ने दिया हरियाली का संदेश, कपड़े की थैली अपनाने का लिया संकल्प

Share

राहड़ा फाउंडेशन ने 100 से अधिक बुजुर्गों का सम्मान, ब्लॉक प्रिंटिंग कार्यशाला बनी आकर्षण
उदयपुर, 30 जुलाई:
गुरु पूर्णिमा पर राहड़ा फाउंडेशन ने तारा सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कपड़े की थैलियों पर ब्लॉक प्रिंटिंग एवं क्रिएटिव आर्ट कार्यशाला रही, जिसमें वरिष्ठजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एकल-उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार और कपड़े की थैली अपनाने का संकल्प लिया।
संस्थापक अर्चना सिंह चारण ने कहा कि बुजुर्ग समाज के वटवृक्ष हैं और उनके संस्कार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में पूनम भदादा, उषा लोढ़ा, सोनिका, ऋतु माली सहित फाउंडेशन के कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *