LOADING

Type to search

एमपीयूएटी की उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को कराया अवगत

education

एमपीयूएटी की उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को कराया अवगत

Share

उदयपुर, 1 अगस्त: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) में आयोजित कार्यक्रम में कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की शिक्षा, अनुसंधान और कृषि नवाचारों की उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 91 अनुसंधान परियोजनाएं संचालित हैं, पिछले पांच वर्षों में 12 नई फसल किस्में विकसित की गई हैं तथा हजारों किसानों को प्रशिक्षण देकर आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ा गया है। जैविक खेती, डिजिटल कृषि और कृषि यंत्रीकरण में विश्वविद्यालय के नवाचारों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *