110 वर्ष की उम्र तक स्वस्थ रहीं केशी बाई
Share
घासा, 1 अगस्त: ग्राम पंचायत धोली मगरी के गणेशपुरा गांव में लगभग 110 वर्ष की शतायु वृद्धा केशी बाई का निधन हो गया।
परिवार के अनुसार उन्होंने जीवनभर कभी अस्पताल या दवाइयों का सहारा नहीं लिया और अनुशासित दिनचर्या तथा घर के सादे एवं शुद्ध भोजन को अपनी दीर्घायु का आधार मानती थीं। उनके परिवार में दो पुत्रों सहित करीब 25 सदस्य हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धा का सरल जीवन और स्वस्थ दिनचर्या पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा रही। उनके निधन पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

