सेमेस्टर परीक्षा के बाद प्रवेश लेना भूले विद्यार्थी, 95% ने नहीं भरी फीस
Share
बांसवाड़ा, 4 अगस्त: राजकीय गोविंद गुरु महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा देकर अगली कक्षा में प्रोमोट हुए अधिकांश विद्यार्थी प्रवेश शुल्क जमा करना भूल गए हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार सेकंड और थर्ड ईयर के लिए प्रोमोट किए गए 2854 विद्यार्थियों में से अब तक केवल 159 ने ही फीस जमा कराई है, जबकि करीब 95 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की। प्राचार्य प्रो. कल्याणमल सिंगाड़ा ने विद्यार्थियों से 21 अगस्त तक निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है। ऑनलाइन प्रवेश नोडल अधिकारी प्रो. मनोज पंड्या ने बताया कि निर्धारित तिथि तक फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं तथा 75 प्रतिशत उपस्थिति भी अनिवार्य है।

