LOADING

Type to search

500 वर्ष पुरानी ‘जल सांझी’ कला ने ट्रैवल एजेंटों को किया मंत्रमुग्ध

Local

500 वर्ष पुरानी ‘जल सांझी’ कला ने ट्रैवल एजेंटों को किया मंत्रमुग्ध

Share

उदयपुर, 4 अगस्त: फेम टूर के तहत आयोजित विशेष ‘जल सांझी’ कार्यक्रम में करीब 500 वर्ष पुरानी मेवाड़ की इस अनूठी लोककला ने देशभर से आए ट्रैवल एजेंटों का दिल जीत लिया। रमाडा होटल में कलाकार राजेश वैष्णव ने पारंपरिक शैली में जल सांझी की प्रस्तुति दी, जबकि अंकुर वैष्णव ने इसके इतिहास, धार्मिक महत्व और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। ट्रैवल एजेंटों ने एकलिंगजी, सास-बहू मंदिर, पुरोहितों का तालाब, फूलों की घाटी चीरवा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी किया। यूसीसीआई अध्यक्ष संदीप बाफना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुल मोगरा, सचिव आशीष छाबड़ा, पर्यटन उपसमिति के चेयरमैन राकेश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन ने मेवाड़ की कला, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *