LOADING

Type to search

तप सम्राट केशुलाल मुनि की 113वीं जयंती पर 9 को गुणानुवाद सभा

socal

तप सम्राट केशुलाल मुनि की 113वीं जयंती पर 9 को गुणानुवाद सभा

Share

उदयपुर, 4 अगस्त: तप सम्राट केशुलाल मुनि की 113वीं जयंती 9 अगस्त को केशवधाम, महावीर भवन भूपालपुरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। केशवधाम सेवा संस्थान अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया कि कार्यक्रम में श्रमण संघ प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि, चैतन्य मुनि, कैवल्य मुनि, मंजुल ज्योति मुनि तथा शीतल एवं श्रुति मुनि के मंगल प्रवचन होंगे। स्थानकवासी संघ अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद गौतम प्रसादी का आयोजन होगा, जबकि आशाधाम मल्लातलाई में भी प्रसादी वितरित की जाएगी। संस्थान निदेशक सुनील बापना ने कहा कि तप सम्राट केशुलाल मुनि ने तप, ध्यान, दान और अहिंसा का संदेश देकर समाज को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी.एस. बम्ब करेंगे, जबकि डॉ. रेवंत सिंघवी, आर.के. जैन और कांतिलाल जैन विशिष्ट अतिथि होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *