11 मदिरा क्लस्टरों की ई-नीलामी 7 को, ऑनलाइन बोली होगी
Share
उदयपुर, 4 अगस्त: आबकारी एवं मद्य संयम नीति 2025-29 में संशोधन के तहत वर्ष 2026-27 के लिए नवीनीकरण से शेष रहे 11 मदिरा क्लस्टरों की 14 दुकानों के अनुज्ञापत्रों की ऑनलाइन ई-नीलामी 7 अगस्त को होगी। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ई-बोली आमंत्रित की जाएगी। इच्छुक बोलीदाताओं को एसएसओ आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर आवेदन शुल्क व अमानत राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। प्रत्येक क्लस्टर के लिए न्यूनतम रिजर्व प्राइस की दो प्रतिशत राशि अमानत के रूप में जमा करानी होगी तथा बोली न्यूनतम 10 हजार रुपये या उसके गुणांक में बढ़ाई जा सकेगी। विभाग ने तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए भुगतान नीलामी से एक दिन पूर्व करने की सलाह दी है।

