10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, कई संगठनों का ऐलान
Share
उदयपुर, 5 अगस्त: किसान और मजदूर संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 10 अगस्त को उदयपुर में जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। सीटू जिलाध्यक्ष राजेश सिंघवी ने बताया कि सुबह 11 बजे टाउनहॉल से रैली निकलकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन में कच्ची बस्तियों के पट्टे, पथ विक्रेताओं की सुरक्षा, लेबर कोड वापसी, स्मार्ट मीटर रोकने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत करने तथा पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई सहित कई मांगें उठाई जाएंगी। विभिन्न संगठनों ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

