LOADING

Type to search

जूनियर कबड्डी टीम का चयन, बीकानेर में दिखाएगी दम

Sports

जूनियर कबड्डी टीम का चयन, बीकानेर में दिखाएगी दम

Share

उदयपुर, 5 अगस्त: जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में गांधी ग्राउंड स्थित महाराणा भोपाल स्टेडियम में जूनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के आधार पर 19 से 22 अगस्त तक बीकानेर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम का चयन किया गया। पुरुष वर्ग की कप्तानी लोकेश पटेल और महिला वर्ग की कप्तानी करिना खराड़ी को सौंपी गई। मुख्य अतिथि शंकर चंदेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी प्रतिभाओं को आगे लाने और पंचायत स्तर तक प्रतियोगिताएं कराने की आवश्यकता बताई। राज्य प्रतियोगिता के लिए उदयपुर के दो निर्णायकों का भी चयन हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *