LOADING

Type to search

पेसिफिक विवि में चार दिवसीय ओरिएंटेशन वीक का शुभारंभ

education

पेसिफिक विवि में चार दिवसीय ओरिएंटेशन वीक का शुभारंभ

Share

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्कृति, नवाचार और व्यक्तित्व विकास से कराया जाएगा परिचित
उदयपुर, 6 अगस्त:
पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए चार दिवसीय “ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन वीक-2026” का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, नवाचार और करियर संभावनाओं से परिचित कराना तथा उन्हें नई शैक्षणिक यात्रा के लिए तैयार करना है।
कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करने और उन्हें विश्वविद्यालय के मूल्यों एवं संसाधनों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्य अतिथि आरएएस दिग्विजय सिंह झाला एवं फैशन डिजाइनर आकृति मलिक ने विद्यार्थियों से कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण दौर है।
फैकल्टी चेयरमैन प्रो. दिलेन्द्र हीरन ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रक्रियाओं, अनुसंधान, छात्र गतिविधियों और करियर अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रेरणादायी व्याख्यान, इंटरैक्टिव सत्र, विभागीय परिचय और व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. पूर्णिमा दशोरा और अनुष्का नाहर ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *