LOADING

Type to search

अशोका ग्रीन में आज से सजेगा दुर्लभ सिक्कों और पुराने नोटों का महोत्सव

Local

अशोका ग्रीन में आज से सजेगा दुर्लभ सिक्कों और पुराने नोटों का महोत्सव

Share

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 500 वर्ष पुराने भारतीय-विदेशी सिक्के, नोट और एंटीक संग्रह होंगे आकर्षण का केंद्र
उदयपुर, 6 अगस्त: इतिहास, विरासत और संग्रहण के शौकीनों के लिए उदयपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय मुद्रा एवं एंटीक प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। 7, 8 और 9 अगस्त तक अशोका ग्रीन में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर के संग्रहकर्ता 500 वर्ष पुराने दुर्लभ भारतीय एवं विदेशी सिक्के, पुराने नोट, स्मारक मुद्राएं, पदक, डाक टिकट तथा अन्य ऐतिहासिक संग्रहणीय वस्तुएं प्रदर्शित करेंगे।
आयोजक संदीप जैन ने बताया कि प्रदर्शनी विद्यार्थियों, युवाओं, शोधकर्ताओं और इतिहास प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। आगंतुक विभिन्न कालखंडों की मुद्रा विरासत, दुर्लभ सिक्कों और पुराने नोटों के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे।
प्रदर्शनी की विशेषता यह रहेगी कि शहरवासी भी अपने घरों में सुरक्षित पुराने सिक्के और नोट लेकर आ सकते हैं। विशेषज्ञ उनका परीक्षण कर उनकी ऐतिहासिकता, दुर्लभता और संग्रहणीय महत्व की जानकारी देंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा बच्चों और युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं मुद्रा विरासत से परिचित कराने की अपील की है। तीन दिवसीय आयोजन इतिहास और संग्रहण प्रेमियों के लिए विशेष अनुभव साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *