LOADING

Type to search

डॉ. ओ.पी. रायपुरिया ने संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उदयपुर ज़ोन का कार्यभार संभाला

Health

डॉ. ओ.पी. रायपुरिया ने संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उदयपुर ज़ोन का कार्यभार संभाला

Share

अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जताई उम्मीद
उदयपुर, 8 अगस्त:
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. रायपुरिया ने शनिवार को संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उदयपुर ज़ोन के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रायपुरिया के प्रशासनिक अनुभव, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से उदयपुर संभाग की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
डॉ. रायपुरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ाना तथा राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *