LOADING

Type to search

12 वर्षीय एकांश ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अब विदेश में भारत के लिए स्वर्ण जीतने का सपना

Sports

12 वर्षीय एकांश ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अब विदेश में भारत के लिए स्वर्ण जीतने का सपना

Share

चित्तौड़गढ़, 7 अगस्त: चित्तौड़गढ़ के 12 वर्षीय कराटे खिलाड़ी एकांश अगनानी ने कोलकाता में आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर कप-2026 में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
पांच वर्ष की उम्र में सेल्फ डिफेंस सीखने की इच्छा से कराटे शुरू करने वाले एकांश ने शुरुआती असफलताओं के बावजूद लगातार मेहनत जारी रखी। पहले राष्ट्रीय स्तर पर हार का सामना करने के बाद उन्होंने अगले वर्षों में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ब्रॉन्ज और गोल्ड पदक जीते तथा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड अपने नाम कर लिया। कोच मोहित वैष्णव के मार्गदर्शन में एकांश प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास करते हैं और पढ़ाई के साथ खेल में भी संतुलन बनाए रखते हैं। अब तक वह 10 गोल्ड, एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज पदक जीत चुके हैं तथा ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं। एकांश का कहना है कि मुकाबले से पहले घबराहट होती है, लेकिन भारत के लिए तिरंगा ओढ़कर गोल्ड जीतने का सपना उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *