LOADING

Type to search

संत रविदास जयंती पर हाथीपोल पहुंची सामाजिक समरसता संकल्प रथ यात्रा

Local

संत रविदास जयंती पर हाथीपोल पहुंची सामाजिक समरसता संकल्प रथ यात्रा

Share

कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
उदयपुर, 8 अगस्त:
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही सामाजिक समरसता संकल्प रथ यात्रा शनिवार को सुंदर सिंह भंडारी मंडल के हाथीपोल क्षेत्र पहुंची। यहां मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष और उत्साह के साथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके समानता, सामाजिक न्याय, प्रेम, मानवता और सद्भाव के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। रथ यात्रा के आगमन से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम संयोजक गिरिराज सालवी एवं सहसंयोजक लक्ष्मण गमेती ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष तथा मानव मात्र में समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके विचार किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें आचरण में उतारना जरूरी है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर रजनी डांगी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल सालवी, मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी, महामंत्री राकेश जैन, महंत अशोक परिहार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *