LOADING

Type to search

गणराज मित्र मंडल लाएगा गणपति बप्पा का भव्यतम स्वरूप

Local

गणराज मित्र मंडल लाएगा गणपति बप्पा का भव्यतम स्वरूप

Share

सूरत में प्रतिमा का फिनिशिंग कार्य पूरा, प्रसिद्ध मूर्तिकार अंकुर पटेल के मार्गदर्शन में तैयार हुई प्रतिमा; गणेशोत्सव में रहेगा विशेष आकर्षण
उदयपुर, 8 अगस्त:
गणराज मित्र मंडल, लक्ष्मी मार्ग, अमल का कांटा, सूरजपोल की ओर से इस वर्ष गणेशोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंडल प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सूरत स्थित श्री सिद्धिविनायक आर्ट्स का दौरा कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के अंतिम निर्माण एवं फिनिशिंग कार्य का निरीक्षण किया। प्रसिद्ध मूर्तिकार अंकुर पटेल के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही प्रतिमा का फिनिशिंग कार्य अब पूरा हो चुका है।
मंडल के अनुसार इस वर्ष श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश का अत्यंत भव्य, दिव्य और कलात्मक स्वरूप देखने को मिलेगा। प्रतिमा की विशालता, उत्कृष्ट शिल्पकला, आकर्षक भाव-भंगिमा और बारीक नक्काशी इसे गणेशोत्सव 2026 के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करने वाली है।
प्रतिमा के निर्माण से लेकर अंतिम फिनिशिंग तक प्रत्येक बारीकी पर विशेष ध्यान दिया गया है। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि उदयपुर में इस प्रतिमा को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्सुकता बनी हुई है। गणेशोत्सव के दौरान यह प्रतिमा शहरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।
अब शहरवासियों को उस शुभ अवसर का इंतजार है, जब भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का महाआगमन होगा और गणराज मित्र मंडल, लक्ष्मी मार्ग, अमल का कांटा, सूरजपोल में गणपति बप्पा विराजमान होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *