LOADING

Type to search

बलीचा कचरा यार्ड : जहरीले धुएं, गंदगी और बदबू से हजारों लोग परेशान

Local

बलीचा कचरा यार्ड : जहरीले धुएं, गंदगी और बदबू से हजारों लोग परेशान

Share

कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-भूख हड़ताल की चेतावनी
उदयपुर, 8 अगस्त:
यूआईटी की दक्षिण विस्तार योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, बलीचा के निवासियों ने कचरा यार्ड की समस्या को लेकर नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि कचरा यार्ड में शहर का कचरा जमा होने से आसपास रहने वाले लोगों को बदबू, गंदगी और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। कचरे में आग लगने के बाद जहरीला धुआं फैलने से परेशानी और बढ़ जाती है।
लोगों ने बताया कि कचरा यार्ड के आसपास करीब 1000 मुख्यमंत्री आवास और आईआईएम संस्थान की कॉलोनी सहित हजारों लोग प्रभावित हैं। लोगों ने एनजीटी के निर्देशों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कचरे में प्लास्टिक, मृत पशु और अन्य अपशिष्ट के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है।
निवासियों ने दावा किया कि बारिश के बाद कचरे से निकलने वाला दूषित पानी जमीन में जाने से भूजल प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कचरा सेग्रीगेशन और बायोमैथेनेशन प्लांट की क्षमता के समुचित उपयोग की मांग की।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *