LOADING

Type to search

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज और बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीच एमओयू

Uncategorized

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज और बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीच एमओयू

Share

फार्म-डी विद्यार्थियों को 1200 बेड के अस्पताल में मिलेगी क्लिनिकल ट्रेनिंग; मरीजों की देखभाल और ड्रग मैनेजमेंट सीखेंगे
उदयपुर, 8 अगस्त
: चिकित्सा और फार्मेसी शिक्षा को अधिक व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और भूपाल नोबल्स कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीच 10 वर्षीय एमओयू हुआ है। इसके तहत फार्म-डी विद्यार्थियों को 1200 बेड वाले पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक क्लिनिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
समझौते पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रेसिडेंट डॉ. एम.एम. मंगल और प्राचार्य डॉ. यू.एस. परिहार तथा भूपाल नोबल्स कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. सी.एस. चौहान और प्राचार्य डॉ. पी.एस. नरूका ने हस्ताक्षर किए।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, मनोचिकित्सा और स्किन एवं वीडी विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में वार्ड राउंड और क्लिनिकल एक्सपोजर मिलेगा।
डॉ. एम.एम. मंगल ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी है। वहीं प्रो. डॉ. सी.एस. चौहान ने एमओयू को दोनों संस्थानों के बीच महत्वपूर्ण शैक्षणिक संबंध बताया। प्रो. बी.पी. शर्मा ने कहा कि अस्पताल में नियमित प्रशिक्षण से विद्यार्थी मरीजों की देखभाल, दवा प्रबंधन और क्लिनिकल फार्मेसी की बारीकियां वास्तविक वातावरण में सीख सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *