LOADING

Type to search

बेटे को बचाने आवारा कुत्ते से भिड़ी मां, दोनों हाथ चबाए

Rajasthan

बेटे को बचाने आवारा कुत्ते से भिड़ी मां, दोनों हाथ चबाए

Share

पांच साल के बेटे पर हमला करने दौड़ा कुत्ता; मां कविता ने शरीर से ढका, गंभीर घायल
बांसवाड़ा, 10 अगस्त:
आंबापुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा वडलीपाड़ा गांव में पांच वर्षीय बेटे को आवारा कुत्ते से बचाने के दौरान मां के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। रविवार शाम करीब 4 बजे बच्चा चंदन घर के बाहर नाले के पास खेल रहा था। अचानक कुत्ता उसकी ओर झपटा। बच्चे की चीख सुनकर मां कविता पत्नी राजपाल दौड़ी और उसे बचाने के लिए कुत्ते के सामने आ गई।
कविता ने बच्चे को अपने शरीर से ढक लिया। कुत्ते ने उसके दोनों हाथों को बुरी तरह काट लिया। दांतों से गहरे घाव हो गए और कई जगह त्वचा व मांस फट गया। परिजन उसे एंबुलेंस से बदरेल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजी अस्पताल रेफर किया गया।
एमजी अस्पताल के उपनियंत्रक डॉ. दामोदर गोयल ने बताया कि महिला को शाम करीब 6 बजे भर्ती कराया गया। उसके दोनों हाथों में गंभीर घाव थे और काफी रक्तस्राव हुआ था। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और वार्ड में उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर रोष है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *