LOADING

Type to search

सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने वाला रीलबाज गिरफ्तार

crime

सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने वाला रीलबाज गिरफ्तार

Share

उदयपुर, 11 अगस्त: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। झाड़ोल थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे बाइक स्टंट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क पर बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी करणा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश (25), निवासी डाला फला कोचला, थाना झाड़ोल, उदयपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *