LOADING

Type to search

18 देशों के इन्फ्लुएंसर्स ने देखी मेवाड़ की विरासत

Local

18 देशों के इन्फ्लुएंसर्स ने देखी मेवाड़ की विरासत

Share

सिटी पैलेस संग्रहालय और जगमंदिर के वैभव से अभिभूत हुए विदेशी मेहमान, बोले—‘मेवाड़ की विरासत दुनिया में अद्वितीय’
उदयपुर, 13 अगस्त :
उदयपुर की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने पहुंचे 18 देशों के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने गुरुवार को सिटी पैलेस संग्रहालय और जगमंदिर का भ्रमण किया। विदेशी मेहमानों ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला, शाही परंपराओं और सांस्कृतिक वैभव को करीब से जाना।
सिटी पैलेस संग्रहालय की विभिन्न गैलेरियों में प्रदर्शित ऐतिहासिक धरोहर, कलाकृतियों और मेवाड़ की राजसी परंपराओं ने इन्फ्लुएंसर्स को खासा प्रभावित किया। उन्होंने संग्रहालय की स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक विरासत को कैमरों में भी कैद किया।
इसके बाद इन्फ्लुएंसर्स ने पिछोला झील के बीच स्थित जगमंदिर का भ्रमण किया। झील, महल और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य ने उनके अनुभव को और खास बना दिया। इन्फ्लुएंसर्स ने कहा कि उदयपुर की पहचान केवल खूबसूरत झीलों और महलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सदियों पुरानी जीवंत संस्कृति और गौरवशाली इतिहास भी मौजूद है।
उन्होंने कहा, “मेवाड़ की समृद्ध विरासत दुनिया में अद्वितीय है।” विदेशी इन्फ्लुएंसर्स अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य और पर्यटन स्थलों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *