LOADING

Type to search

वीकेंड पर उदयपुर की पुरानी बस्ती में जाम से बेहाल रहे लोग

Local

वीकेंड पर उदयपुर की पुरानी बस्ती में जाम से बेहाल रहे लोग

Share

पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ने से चांदपोल से ब्रह्मपोल तक यातायात प्रभावित
उदयपुर, 16 अगस्त:
15 अगस्त की छुट्टी और रविवार के वीकेंड के चलते उदयपुर के ओल्ड सिटी क्षेत्र में रविवार को पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ा और लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। चांदपोल पुलिया से आगे और अमराई की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी कौशल आमेटा ने बताया कि चांदपोल गेट से जाड़ा गणेशजी, अंबापोल और ब्रह्मपोल मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से 12 बजे के बीच यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
आमेटा के अनुसार मौके पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद था, लेकिन अंबामाता मंदिर के बाहर कोई जवान नजर नहीं आया। ब्रह्मपोल मार्ग से लगातार वाहन अंदर आते रहे। वन-वे व्यवस्था लागू होने के बावजूद कई वाहन चालक नियमों का पालन करते नहीं दिखे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर पर्यटन सीजन के कारण ओल्ड सिटी में यातायात दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में प्रमुख पर्यटन स्थलों और संकरी सड़कों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *