LOADING

Type to search

बातों में उलझाकर दो बुजुर्ग महिलाओं के जेवर उतरवाए

crime

बातों में उलझाकर दो बुजुर्ग महिलाओं के जेवर उतरवाए

Share

चार महिलाओं पर वारदात का आरोप, सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध महिलाएं
उदयपुर, 16 अगस्त
: उदयपुर जिले के भींडर थाना क्षेत्र में चार महिलाओं द्वारा दो बुजुर्ग महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने-चांदी के जेवर उतरवाने का मामला सामने आया है। दोनों वारदातें शनिवार को करीब तीन घंटे के अंतराल में हुईं। पुलिस ने मामले दर्ज कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
पहली घटना सवना इलाके में हुई। सोहनी बाई ओड़ ने बताया कि चार महिलाएं घर पर आईं और खुद को जरूरतमंद बताते हुए बातचीत शुरू कर दी। बातों में उलझाकर उन्होंने उनके गले से करीब आधा तोले का सोने का मादलिया उतरवा लिया और वहां से चली गईं। बाद में महिला को जेवर गायब होने का पता चला।
करीब तीन घंटे बाद शाहजी की भागल पावर हाउस क्षेत्र में काली बाई डामर के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई। काली बाई के अनुसार महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उनके पैर से करीब एक किलो चांदी की कड़ियां निकाल लीं। एक महिला ने उनके शरीर पर हाथ भी फेरा।
शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। भींडर नगरपालिका रोड पर चार संदिग्ध महिलाएं नजर आई हैं। पुलिस दोनों घटनाओं के पैटर्न को जोड़कर जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *