LOADING

Type to search

45 परिवारों के बिजली कनेक्शन आवेदन निरस्त

Local

45 परिवारों के बिजली कनेक्शन आवेदन निरस्त

Share

ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच मांगी; निगम बोला- पहले लाइन बिछेगी, फिर दिए जाएंगे कनेक्शन
उदयपुर, 18 अगस्त:
गिर्वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नला के बारी फला में करीब 45 परिवारों के बिजली कनेक्शन से जुड़े आवेदन निरस्त होने के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने पात्र परिवारों को जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बावजूद फाइलें निरस्त कर दी गईं।
हर आवेदन निरस्त करने का कारण बताने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि यदि आवेदन में कोई कमी या तकनीकी कारण था तो प्रत्येक आवेदक को लिखित जानकारी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने 45 आवेदनों को निरस्त करने के कारणों की जांच, प्रत्येक आवेदक को स्पष्ट जवाब देने और पात्र पाए जाने पर कनेक्शन स्वीकृत करने की मांग की। साथ ही बारी फला का मौका निरीक्षण कराने की मांग भी की।
लाइन नहीं होने से कनेक्शन संभव नहीं
बिजली निगम गिर्वा के सहायक अभियंता ब्रजलाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में बिजली लाइन नहीं होने पर सीधे कनेक्शन देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम-जुगा योजना के तहत पहले बिजली लाइन बिछाने का काम होगा। इसके बाद पात्र परिवारों को कनेक्शन दिए जा सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *