LOADING

Type to search

मुखर्जी चौक में फिर शुरू हुई पुलिस चौकी

Local

मुखर्जी चौक में फिर शुरू हुई पुलिस चौकी

Share

अस्थाई चौकी में हेड कॉन्स्टेबल सहित 6 जवान रहेंगे तैनात; 15.65 लाख रुपए से कंटेनर लगाया
उदयपुर, 18 अगस्त:
शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मुखर्जी चौक पर मंगलवार को अस्थाई पुलिस चौकी शुरू की गई। विधायक ताराचंद जैन और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने चौकी का उद्घाटन किया। यहां एक हेड कॉन्स्टेबल सहित छह जवान तैनात रहेंगे। चौकी के लिए 15.65 लाख रुपए के बजट से लोहे का कंटेनर लगाया गया है। फिलहाल इसमें फर्नीचर लगाने का काम जारी है।
विधायक बोले- पहले भी यहां चौकी शुरू कराई थी
ताराचंद जैन ने कहा कि 2007 में जिला अध्यक्ष रहते उन्होंने मुखर्जी चौक पर पुलिस चौकी स्थापित कराई थी। बाद में सरकार बदलने के साथ चौकी भी बंद हो गई। अब विधायक बनने के बाद इसे दोबारा शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी चौक शहर का प्रमुख क्षेत्र है, जहां कई राष्ट्रीय नेताओं की बैठकें हो चुकी हैं।
संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि मुखर्जी चौक पुराने शहर का आबादी वाला और संवेदनशील क्षेत्र है। यहां पहले टेंट लगाकर चौकी संचालित होती थी, लेकिन सुविधाओं का अभाव था। नई व्यवस्था से पुलिस बेहतर काम कर सकेगी। उद्घाटन में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना और एडिशनल सिटी एसपी उमेश ओझा मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *